फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
मृतक अंकुर राव की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, लोगों ने जाम लगाया
विज्ञापन

हादसे में एक अन्य की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
तरकुलवा थानाक्षेत्र के गढरामपुर के पास हुआ सड़क हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। स्थानीय थानाक्षेत्र के गढरामपुर गांव के पोखरे के पास गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। काफी देर तक शव सड़क पर पड़ा रहा। आधी रात में घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गांव के सामने ही देवरिया-कसया मुख्य मार्ग को जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप रहा। रात करीब डेढ़ बजे पहुंची पुलिस ने काफी मान मनौव्वल कर जाम खत्म कराया। वहीं घायल का उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है।
विज्ञापन

गढरामपुर गांव निवासी श्यामजी राव की पांच संतानों में सबसे छोटा बेटा अंकुर (18) गांव के ही अपने साथी अभिषेक वर्मा (17) के साथ कहीं गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे लोगों ने गांव के बाहर पोखरे के सामने मुख्य मार्ग पर एक युवक को सड़क पर मृत हाल में देखा, जबकि कुछ दूर पर सड़क किनारे झाड़ियों के बीच दूसरा युवक गंभीर हाल में बेहोश था। मृतक का चेहरा गाड़ियों से कुचले जाने के कारण बड़ी मुश्किल से उनकी पहचान हुई। आनन-फानन में घायल को कसया भेजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख कुशीनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। रात में घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। तरकुलवा, रामपुर कारखाना सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने जाम समाप्त कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें