फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप: मुनीम हत्याकांड में पुलिस के हाथ नहीं लगे सुराग

विज्ञापन
मुनीम की हत्या के विरोध में तरकुलवा में विरोध जाम लगाने के लिए जुटे व्यापारियों को पुलिस ने समझा-? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
फॉलोअप : मुनीम हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

सदर कोतवाली और स्वॉट टीम बदमाशों की खोज में जुटी
मंगलवार की भोर में स्टेशन रोड में हुई थी मुनीम की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुनीम हत्याकांड में अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है। सदर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। बिहार के बदमाश पुलिस की रडार पर हैं। उनके संपर्क में रहने वाले जिले के बदमाशों के बारे में भी गोपनीय ढंग से जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि इन कवायदों का अब तक नतीजा सिफर है।
स्टेशन रोड पर मंगलवार की भोर में मुजफ्फरपुर से आ रहे तरकुलवा के गल्ला व्यापारी अवधेश मद्धेशिया के मुनीम सुभाष मद्धेशिया की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और रुपये लूटकर भाग गए। वारदात के गुस्साए व्यापारियों ने तरकुलवा बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। अवधेश की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर सदर कोतवाल और स्वॉट टीम पर्दाफाश में जुट गई है। टीम ने अलग-अलग समय में पीड़ित परिवार के घर पहुंच जानकारी जुटाई। उनसे पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। स्टेशन रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों में सिर्फ बाइक पर दो युवक सवार दिख रहे, लेकिन नंबर नहीं पता चल पा रहा है। ऐसे में पुलिस के लिए बदमाशों की तलाश बड़ी चुनौती हो गई है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश बिहार के मुजफ्फरपुर से ही सुभाष के पीछे रहे होंगे। मौका देखकर गोली मारकर रुपये लूट लिए। ऐसे में बिहार के बदमाशों को पुलिस ने रडार पर ले लिया है। उनके संपर्क में रहने वाले जिले के बदमाशों ही भी कुंडली खंगाल रही है। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि मुनीम सुभाष की हत्या के मामले में टीम काम में लगी हुई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जाम लगाने जुटे व्यापारी, डीएम के आश्वासन पर माने
त्योहार की व्यस्तता का हवाला देकर डीएम ने पुलिस के लिए मांगा समय
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। महुअवा बजराटार के मूल निवासी और तरकुलवा के गल्ला व्यापारी अवधेश जायसवाल के मुनीम सुभाष मद्धेशिया की हत्या से व्यापारियों में नाराजगी है। दो दिन बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं मिलने से नाराज व्यापारी गुरुवार को सड़क जाम के लिए एकत्रित हुए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने का प्रयास हुआ, लेकिन व्यापारी अड़े रहे। बाद में डीएम ने फोन पर वार्ता कर त्योहार की व्यस्तता का हवाला देकर पुलिस के लिए समय मांगा। आश्वस्त किया कि खुद तरकुलवा पहुंचेंगे, जल्द ही घटना का पर्दाफाश होगा। मंगलवार को तरकुलवा में लगने वाली साप्ताहिक बाजार को व्यापारियों ने बंद कराकर विरोध जताया था। 72 घंटे में घटना के पर्दाफाश की मोहलत दी थी। गुरुवार को भी तरकुलवा में बाजार लगता है। भीड़ जमा शुरू हुई तो मंदिर परिसर में एकत्रित होकर व्यापारियों ने देवरिया-कसया मार्ग को जाम करने का फैसला लिया। उनका आरोप था कि पुलिस इस मामले के पर्दाफाश में लापरवाही कर रही है। व्यापारी सड़क पर आते, इससे पहले ही तरकुलवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। व्यापारियों से बात की। व्यापारियों ने डीएम से वार्ता की शर्त रखी। पुलिस ने डीएम से फोन पर वार्ता कराया। डीएम अमित किशोर ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार को वह खुद तरकुलवा आएंगे। यदि किसी कारणवश नहीं आ सके तो सूचना देकर बुलाएंगे। इस व्यापारी मान गए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा
देवरिया। जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने युवा व्यापार मंडल के महामंत्री विष्णु अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर बैठक किया। मंगलवार को गल्ला व्यापारी के मुनीम की हत्या पर नाराजगी प्रकट करते हुए व्यापारियों के सुरक्षा की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जल्द पर्दाफाश नहीं होने पर पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा। बैठक में व्यापारियों ने मृतक के परिवारवालों को 50 लाख रुपये की सहायता देने की मांग उठाई। बैठक में पूर्व विधायक और संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रवींद्र प्रताप मल्ल, जिलाध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्त, महामंत्री योगेश सिंह, कुसमाकर त्रिपाठी, गंगा सागर साहू, जवाहर बरनवाल, व्यास यादव, श्यामसुंदर, मंटू बाबू जायसवाल, धनोज जायसवाल, राजेंद्र मौर्य, रमेश चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें