फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की मांग में मनबढ़ ने भर दिया सिंदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर के एक वार्ड का मामला, आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत मेंअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरहज। घर के बरामदे में बैठी एक किशोरी के मांग में एक मनबढ़ किशोर ने जबरन सिंदूर भर दिया। मामला बुधवार की देर शाम नगर के एक मोहल्ले में हुआ। किशोर की करतूत से लोगों में रोष उत्पन्न हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी और किशोर के बीच मधुर संबंध हैं। किशोर उससे शादी करना चाहता है, लेकिन किशोरी अभी मना कर रही है। बुधवार की देर शाम किशोरी घर के बरामदे में अकेली बैठी थी। उसी दौरान किशोर पहुंचा। किशोरी को अकेली देखकर उसने अपने पास रखा सिंदूर जबरन उसकी मांग में भर दिया। किशोरी चिल्लाते हुए घर में भागकर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। नगर में किशोर के इस करतूत की चर्चा होने लगी। पीड़ित किशोरी के परिवारवालों ने तहरीर दिया। इस बाबत इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। आरोपी किशोर से पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें