पीसीएस में चयनित हुए सुमित, अमित, संजय और अभिषेक
फोटो-
----
- भाटपाररानी के दो, बरहज और रेवली के एक-एक होनहार का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। यूपी पीसीएस की परीक्षा में जिले के होनहारों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। भाटपारररानी के सुमित त्रिपाठी डीएसपी तो अमित सिंह का चयन जिला युवा कल्याण अधिकारी के रूप में हुआ है। बरहज के संजय पांडेय जिला पंचायत राज अधिकारी, जबकि सलेमपुरके रेवली निवासी अभिषेक मिश्र नायब तहसीलदार चुने गए हैं।
भाटपाररानी के पिपरहिया गांव निवासी शिक्षक पिता उमाशंकर त्रिपाठी के पुत्र सुमित त्रिपाठी का चयन डीएसपी पद पर हुआ है। भाटपाररानी के रामपुर लिटिहां कॉलोनी निवासी जयशंकर सिंह और मीना देवी के होनहार पुत्र अमित कुमार सिंह शुरू से ही मेधावी रहे। प्राथमिक शिक्षा नगर के परमार पब्लिक स्कूल से हासिल करने के बाद सेंट्रल एकेडमी से इंटर की पढ़ाई की। रामस्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर चुने गए। उनकी पोस्टिंग फिलहाल आजमगढ़ में है। अमित ने अपनी सफलता का श्रेय बाबा सूर्यपाल सिंह, माता-पिता, बड़े भाई आलोक व अनुराग सिंह को दिया है। उधर, रेवली गांव निवासी बाल बिहारी मिश्र के पुत्र अभिषेक का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। गांव के प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद पिंडी से हाईस्कूल और देवरिया के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की। बीआरडी पीजी कॉलेज से स्नातक और नोएडा से एमबीए की डिग्री ली। पहले प्रयास में ही अभिषेक को सफलता मिली। उन्होंने इसका श्रेय अवधेश मिश्र व माता-पिता को दिया है। उनके चयन पर गांव रविभूषण मिश्र, अतुल मिश्र, पवन मिश्र, मुकेश कुमार, राकेश मिश्र, राहुल गुप्ता, रामदयाल पासवान आदि ने खुशी जताई है। बरहज में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत संजय कुमार पांडेय का चयन जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर हुआ है। वह मूल रुप से गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र के निवासी हैं।
पीसीएस में चयनित सुमित त्रिपाठी।- फोटो : DEORIA
पीसीएस में चयनित अमित सिंह।- फोटो : DEORIA
पीसीएस में चयनित अभिषेक मिश्र।- फोटो : DEORIA