फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक निलंबित, लगातार अनुपस्थित शिक्षिका का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
-बीएसए ने किया भागलपुर ब्लॉक के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

- लापरवाही बरतने पर कई प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों का रोका वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीएसए ने गुरुवार को भागलपुर ब्लॉक के कई परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय कसली नंबर दो में लगातार अनुपस्थित रहने वाली सहायक अध्यापिका खुशबू मिश्रा का वेतन प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर से बनने के शिकायत की पुष्टि के बाद वहां के प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश का निलंबित कर दिया। साथ ही महिला सहायक का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए बाधित कर दिया गया। अन्य स्कूलों के निरीक्षण में कई खामियां उजागर हुई।
विज्ञापन

बीएसए ओमप्रकाश यादव ने बताया कि कसिली नंबर दो विद्यालय में प्रधानाध्यापक आनंद प्रकाश उपस्थित तो मिले। लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि यहां की सहायक अध्यापक खुशबू मिश्रा कभी विद्यालय आती ही नहीं हैं। प्रधानाध्यापक उपस्थिति पंजिका पर उनका हस्ताक्षर बनाते हैं और इस लापरवाही के बाद भी हर माह उनका वेतन आहरित होता है। नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति शून्य पाई गई। प्रधानाध्याक के शिक्षक कार्य में रुचि नहीं लेने और माहौल भी असंतोषजनक बनाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही खुशबू मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। साथ ही उनका वेतन अगले आदेश तक बाधित कर दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर उन्हें स्पष्टीकरण देना होगा। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय धरमेर में सहायक अध्यापक अनीता सिंह आकस्मिक अवकाश तथा शिक्षामित्र सुभावती देवी अनुपस्थित मिली। लापरवाही पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोका गया। उच्च प्राथमिक धरमेर में पढ़ाई का माहौल नहीं बनाने व अन्य कमियों पर यहां के भी प्रधानाध्यापक का वेतन रोका गया। प्राथमिक विद्यालय ठेंगवल दूबे में सहायक अध्यापक संजू गुप्ता अनुपस्थित मिलीं। प्रधानाध्यापक मदन यादव को माहौल नहीं बनाने पर विभागीय आदेशों का पालन नहीं करने पर वेतन रोका गया। इसी के उच्च प्राथमिक में भी ऐसे ही हालात पाए जाने पर प्रधानाध्यापक मारकंडेय दूबे व सहायक रेखा मिश्रा का वेतन रोका गया। पूर्व माध्यमिक धनौती लाला में प्रधानाध्यापक बलवंत सिंह, प्राथमिक विद्यालय कसली नंबर एक के प्रधानाध्यापक ज्ञानेंद्र उपाध्याय, जूनियर विद्यालय कल्याणी में प्रधानाध्यापक श्याम किशोर को लापरवाही पर वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें