फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयनर की दुकान से लूट कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयर की दुकान पर लूट में एक बदमाश पकड़ाया
विज्ञापन

भागते समय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में जुटी
अकटहीं बाजार स्थित दुकान पर सेल्समैन को बंधक बनाकर की थी लूट
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। बनकटा थानाक्षेत्र के अकटहीं बाजार स्थित बीयर की दुकान में गुरुवार की देर रात सेल्समैन को बंधक बनाकर 74 हजार रुपये लूट के बाद भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
खामपार थानाक्षेत्र के छपिया बाजार निवासी मनीष यादव की अकटहीं बाजार में सरकारी बीयर की दुकान है। कोठीलवां गांव निवासी संतोष वहां सेल्समैन का काम करता है। रात करीब नौ बजे कार सवार पांच लोग बीयर लेने आए। दो बदमाश सड़क पर दोनों तरफ देखने के लिए रुक गए। सेल्समैन ने बताया कि तीन बदमाशों ने दुकान के काउंटर पर आकर बीयर की मांग की। अभी वह बीयर निकालता, तभी एक बदमाश दरवाजा खुलवाने लगा। उनके मंसूबे भांप उसने विरोध किया तो एक ने पिस्टल निकालकर फायर झोंक दिया। जान बचाने के लिए दरवाजा खोलते ही तीनों बदमाश काउंटर से रुपयों की गड्डी लेकर भागने लगे। बगल में दुर्गा प्रतिमा रखने की तैयारी कर रहे ग्रामीण गोली चलने की आवाज सुनकर दौड़े। बदमाशों ने एक और फायर कर दिया। तीन बदमाश सोहनपुर और दो फुलवरिया की तरफ भाग निकले। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया। उग्र भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की कार बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी। एक बदमाश पकड़ा गया है, जिसका आपराधिक इतिहास है। पूछताछ में कुछ अन्य नाम सामने आए हैं। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोला पर हैं दर्जनों मुकदमे
बीयर की दुकान लूटकर भागते वक्त पकड़ा गया बदमाश भोला अंसारी भाटपाररानी थाने के खड़ेसर गांव का निवासी है। जिले के भाटपाररानी, बनकटा, रुद्रपुर, सदर कोतवाली, सलेमपुर में लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें