फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 शिक्षक समेत 33 बीएलओ निलंबित, 22 का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया में मतदाता सत्यापन कार्य में उदासीनता पर डीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मतदाता सत्यापन कार्य में उदासीनता पर डीएम ने 32 बीएलओ समेत 33 निलंबित कर दिया है, जबकि छह शिक्षामित्र, 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और चार रोजगार सेवकों का मानदेय रोकते हुए दो दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीएम अमित किशोर की ओर से शुक्रवार की शाम जारी पत्र के मुताबिक देवरिया विधानसभा में तैनात सहायक अध्यापक विद्यावती देवी, उमेश चंद्र, अग्निवेश, संदीप, दीपकमणि, अनीता, विष्णुदेव, दुर्गेश तिवारी, सलेमपुर में तैनात दिलीप आर्य, वशिष्ठ, राजकुमारी, संजीव, ब्यूटी, रचना, सीमा नाज, अनुपमा, ज्योति गुप्ता, विजय लक्ष्मी, निरंकार, ज्योति, विनिता, शशि, अभय, कृष्ण, अमीना खातून, संदीप कुमार, रूबी परवीन, शकील, अमिता, विनोद, रामकुमार, इसरावती को निलंबित किया गया है। वहीं शिक्षामित्र सरोज, संगीता, मुन्नी, गीतांजलि, नेहा, साजरा खातून, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में मंजू, सुनीता, रेखा, सरोज प्रजापति, अंजुम आरा, ममता, पुनवंती, रानी, तारा, किरन, सुशीला, विद्योतमा, रोजगार सेवक राम प्रवेश, योगेंद्र, हरीश, अरविंद कुमार के वेतन/मानदेय पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने नगर पालिका के कर समाहर्ता अखिलेश कुमार सिंह को भी निलंबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें