फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स से रिटायर सार्जेंट करता था शराब तस्करी, गिरफ्तार

विज्ञापन
गौरीबाजार पुलिस ने हरियाण निर्मित शराब के साथ तीन लोगो को किया गिरफ्तार एसपी ने किया खुलासा। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
करनाल, कुरुक्षेत्र व बिजनौर के ध्यानार्थ---
विज्ञापन

----
फोटो समाचार...
---
शराब तस्करी में रिटायर्ड सार्जेंट समेत तीन गिरफ्तार
- तीन अन्य तस्कर फरार, गौरीबाजार पुलिस ने बरामद की 67 लाख की शराब
- बिहार के सिवान और लार इलाके के कई लोगों से जुड़े हैं तार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने शनिवार को 67 लाख की शराब के साथ रिटायर्ड सार्जेंट समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके तीन साथी भागने में सफल रहे।
पुलिस लाइंस में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि गौरीबाजार एसओ विनय कुमार सिंह और बैतालपुर चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद पांडेय ने शनिवार भोर में मुखबिर की सूचना पर मझना नाला के पास घेरेबंदी की। वहां कुछ लोग कंटेनर से कार्टन निकालकर होंडा सिटी कार में रख रहे थे। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि तीन भागने में सफल हो गए। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम धर्मपाल सिंह निवासी नर्थला, थाना बुटाना, जिला करनाल, मो. खुर्शीद निवासी पीर का बाजार स्योहारा, थाना सोहरा, जिला बिजनौर और कृष्णपाल चौहान निवासी बीरअमी, थाना केयूके, जिला कुरुक्षेत्र बताया। कृष्णपाल चौहान सार्जेंट के पद से रिटायर्ड है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 25 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्ति के बाद उसने अंडे का धंधा शुरू किया था। इसके बाद शराब की तस्करी करने लगा। फरार तीनों आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार श्रीवास्तव निवासी सरया रामपुर, सिवान, अमरेश प्रताप उर्फ पिंटू सिंह और आरएन उर्फ रामेश्वर विश्वकर्मा निवासीगण धारी वार्ड लार के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि 870 पेटी में 41760 शीशी शराब थी, जिसकी कीमत 67 लाख रुपये है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया है। डीजीपी से प्रशस्ति-पत्र के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

---
एक महीने में 450 कॉल का मिला रिकॉर्ड
- रिटायर्ड सार्जेंट कृष्णपाल चौहान और फरार प्रमोद कुमार के बीच एक महीने में 450 बार मोबाइल पर बातचीत हुई थी। मोबाइल रिकॉर्ड के अनुसार प्रमोद ने अमरेश से बात की थी। गिरोह द्वारा छोटी गाड़ियों से शराब बिहार भेजी जाती थी।
---
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
- एसओ विनय कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज बैतलापुर दुर्गा प्रसाद पांडेय, एसआई अक्षयबर यादव, बाबूलाल, हेड कांस्टेबल राजेश राय, दिलीप पांडेय, कलीम, अजीत कुमार पाठक, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार राय, मनोज पटेल, संतोष मद्धेशिया, विद्यासागर।
---
आर्मी ऑन ड्यूटी लिखे वाहनों से तलाशा जा रहा कनेक्शन
- सदर कोतवाली और स्वॉट टीम ने एक महीना पहले सोंदा से शराब लदा एक डीसीएम पकड़ा था। इस पर आर्मी ऑन ड्यूटी लिखा था। तब पुलिस वालों पर रौब गांठने के लिए सेना की वर्दी पहने एक शख्स ने वीडियो कॉल की थी। अब पुलिस रिटायर सार्जेंट से उस मामले का कनेक्शन तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

---
सत्ताधारी दल के कुछ नेता बचाव में लगे
- सूत्रों के अनुसार शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे अमरेश प्रताप के सत्ताधारी दल के कई नेताओं से करीबी संबंध हैं। ये लोग आरोपियों को बचाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें