फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी का पैसा मांगने गई युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज कराने को भटक रही पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी की रकम मांगने गई युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रही पीड़िता
रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना (देवरिया)। मजदूरी की रकम मांगने गई युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना दो दिन पुरानी है, लेकिन पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है, अलबत्ता हिरासत में लिए गए आरोपी को पुलिस ने थाने से बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। अब वह पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता परिजनों के साथ थाने का चक्कर लगा रही है। मामला रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव का है।
पीड़ित युवती ने गांव की एक महिला के खेत में मां-बाप के साथ रोपाई-निराई का काम किया था। रविवार दोपहर वह मजदूरी की रकम मांगने गई। इस दौरान महिला के घर में कोई नहीं था। मौके का लाभ पाकर एक युवक घर में घुस गया और युवती से दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर लोग जुट गए और उन्होंने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। युवती की मां भी घटनास्थल पर पहुंची और 100 नंबर पर सूचना दी। यूपी-100 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई। आरोप है कि सोमवार को पुलिस ने युवक को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। मंगलवार को फिर युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि अभी वह शहर से बाहर हैं। मामला संज्ञान में आया है। छानबीन कर केस दर्ज किया जाएगा। थाने से किसी को छोड़ने की बात सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध पर सिर फोड़ा
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के एक गांव में मछली को लेकर हुए विवाद में उलाहना देने पर मनबढ़ ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी की। विरोध पर ईंट से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। शोर मचाने पर पहुंची मां को भी बेरहमी से पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती घर पर मां के साथ रहती है। पिता रोजाना सुबह मजदूरी के लिए देवरिया चले जाते हैं। युवती का आरोप है कि मंगलवार की दोपहर को छोटा भाई मछली मारकर घर आया। इसी दौरान आरोपी का भतीजा मछली लेकर भाग गया। भाई रोने लगा तो इसकी उलाहना लेकर आरोपी के घर गई। वहां आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दौड़ा दिया। भागते हुए वह घर आई तो आरोपी भी पीछे से भतीजे के साथ दरवाजे पर चढ़ आया। घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। विरोध पर ईंट से वारकर सिर फोड़ दिया। बचाव में आई मां को भी पीटा। पीड़िता ने पिता के साथ थाने पहुंच तहरीर दी है। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें