फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने स्कूटी सवार सेवानिवृत्त शिक्षक को रौदा, मौत

विज्ञापन
खुखुन्दू से मृतक चन्द्रभान सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सड़क हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
विज्ञापन

खुखुंदू के शाहपुर गांव के समीप हुई घटना, घर पर मचा कोहराम
देवरिया से दवा लेकर घर जा रहे थे शिक्षक चंद्रभान सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। स्थानीय थानाक्षेत्र के शाहपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना के दौरान पीछे से दूसरी बाइक से एक रिश्तेदार के साथ उनकी बहू भी आ रही थी।
विज्ञापन

भलुअनी थानाक्षेत्र के शिवधरिया गांव निवासी चंद्रभान सिंह (65) ज्ञानप्रकाश इंटर कॉलेज भलुअनी में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दोनों बेटे नरेंद्र सिंह और संजय सिंह दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। दिल के मरीज होने से उनका दो माह पूर्व आपरेशन हुआ था। पत्नी कमलावती देवी और छोटी बहू पूनम सिंह उनकी देखभाल के लिए घर पर रहती हैं। सोमवार को वह दवा लेने के लिए देवरिया आए थे। दवा लेने के बाद वे स्कूटी से लौट रहे थे। पीछे दूसरी बाइक से रिश्तेदार धर्मेंद्र सिंह के साथ बहू पूनम भी आ रही थीं। सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रभान सिंह स्कूटी लेकर अभी सोनूघाट-बरहज मार्ग पर शाहपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। आंखों के सामने ससुर की मौत देख बहू पूनम दहाड़े मारकर चिल्लाने लगी। लोगों ने ढांढस बंधाया। दिल्ली में रहने वाले बेटों और बहू को सूचना दे दी गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुुखुंदू इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बहू पूनम की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें