फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूटने को ट्रेन से छात्र को धकेला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल लूटने को ट्रेन से छात्र को धकेला, गंभीर
विज्ञापन

चिरैया ढाले के पास बुधवार की सुबह हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मोबाइल लूटने के प्रयास में एक बदमाश ने छात्र को ट्रेन से धक्का दे दिया। घटना सदर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर चिरैया ढाले के पास की है। गंभीर रूप से घायल छात्र को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गरुणपार मोहल्ला निवासी आशुतोष मिश्र (23) पुत्र अनिल मिश्र गोरखपुर के दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। वह प्रतिदिन ट्रेन से गोरखपुर आते-जाते हैं। बुधवार की सुबह गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन में भीड़ होने के कारण वह दरवाजे पर खड़ा हो गया। ट्रेन अभी चिरैया ढाले के समीप ही पहुंची थी कि एक बदमाश ने उसे धक्का देकर मोबाइल छीन लिया। गेट पर खड़ा होने की वजह से आशुतोष ट्रेन से नीचे गिर गया। उधर, बदमाश भाग गया। ट्रेन से गिरने से उसे गंभीर चोट लग गई। आसपास के लोगों ने देखा तो दौड़कर पहुंचे। आनन-फानन में लोगों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति में उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित आशुतोष ने घटना की तहरीर देवरिया जीआरपी को दी। जीआरपी ने अज्ञात बदमाश के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर रवींद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाश की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें