फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के खेत में मिली वृद्ध की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
धान के खेत में मिली लापता वृद्ध की लाश
विज्ञापन

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के मठिया माफी गांव की घटना
बेटी के घर जाने की बात कह सोमवार को निकले थे
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। क्षेत्र के मठिया माफी जलनिगम मोड़ के पास बुधवार की सुबह धान के खेत में वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वह सोमवार को बेटी के ससुराल जाने की बात कह घर से निकला था। इसके बाद से वह लापता था। शव से दुर्गंध उठ रहा था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत्यु एक-दो दिन पूर्व की है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम लबकनी निवासी रामबदन 65 सोमवार को अपनी बेटी के घर जाने की बात कह कर घर से निकला था। मंगलवार को वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। परिवारजनों ने हर संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह टहलने के लिए निकले ग्राम मठिया माफी व पथरहट के ग्रामीणों ने धान के खेत में वृद्ध की लाश देखकर शोर मचाना शुरू किया। लाश बुरी तरह सड़ गई थी, उससे दुर्गंध उठ रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी-100 ने थाने को अवगत कराया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार रामबदन को शराब की लत थी। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने से उसकी मौत हुई हो। हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि घरवालों ने किसी रंजिश से इन्कार किया है। थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें