फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर का शोर मचाकर पशु व्यापारियों को पीटा

विज्ञापन
पटखौली गांव में बच्चा चोर के अफवाह में हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराती पुलिस - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बच्चा चोर का शोर मचाकर पशु व्यापारियों को पीटा
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों से व्यापारियों को छुड़ाया, पटखौली गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ी बाजार/रुद्रपुर। पुलिस-प्रशासन के अफसरों की अपील के बावजूद बच्चा चोरी की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार की रात पटखौली गांव में पशु व्यापारियों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के शक में पीट दिया। पुलिस और संभ्रांत लोगों ने बीच बचाव कर व्यापारियों को उनके चंगुल से छुड़ाया। मदनपुर थाने के पटखौली गांव के मिश्री टोला के समीप एक पिकअप से चार लोग उतरे। वह गांव में एक व्यक्ति के यहां से गाय खरीदने जा रहे थे। गांव के बाहर टहल रहे युवकों ने उन्हें बच्चा चोर कहते हुए दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। वह कुछ अपने बारे में बताते, तब तक ग्रामीण पिटाई करने लगे। बच्चा चोर के अफवाह पर कुसुम्हा, बेलवा, पटखौली, जयराम देवकली, फतेहपुर गांव के लोग भी पहुंच गए। कुछ लोग बीचबचाव करने लगे तो भीड़ उन पर भी उग्र होने लगी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को अलग किया। पशु व्यापारियों को लेकर थाने गई। थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि पशु व्यापारी पटखौली के रास्ते कुसुम्हा गांव में एक गाय को ले जाने को जा रहे थे। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें