---
- मदनपुर इलाके के कुचईबर गांव का रहने वाला है आरोपी पंकज गौंड
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। युवती का आपत्तिजनक फोटो बनाकर फेसबुक पर वायरल करने वाले युवक को साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक मदनपुर थानाक्षेत्र के कुचईवर गांव का रहने वाला है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी शख्स ने साइबर सेल को प्रार्थना-पत्र दिया कि उनकी पत्नी का आपत्तिजनक फोटो अज्ञात युवक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वायरल कर रहा है। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र के निर्देश पर साइबर सेल ने फोटो डिलीट कराया। दोपहर बाद साइबर सेल की टीम ने मदनपुर थानाक्षेत्र के कुचईबर गांव पहुंचकर आरोपी पंकज गोंड को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में साइबर सेल प्रभारी मुकेश मिश्र, कांस्टेबल प्रदुम्मन जायसवाल, दीपक सोनी, राजेश तिवारी और महिला कांस्टेबल प्रिया शामिल रहीं। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि साइबर सेल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
----
पोखरे में डाला जहरीला पदार्थ, केस दर्जतरकुलवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसिया गोठा गांव के पोखरे में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ डाल दिया। पोखरे की मछलियां मरने पर ग्राम प्रधान शशिप्रभा द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के रामईश्वर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।