फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्राली से टकराई कार, एक की मौत, चालक गंभीर

विज्ञापन
ुखुंदू, नरौली भिखम मोड़ के पास कार का टायर ब्लास्ट होने के बाद ट्राली से टकराई कार। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---
- खुखुंदू के नरौली भिखम मोड़ के पास की घटना
- टायर ब्लास्ट होने से बेकाबू हुई कार
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नरौली भिखम मोड़ के पास मंगलवार की शाम टायर ब्लास्ट करने से बेकाबू हुई कार खड़ी ट्राली में भिड़ गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत से कार में फंसे शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी उमेश राय अपनी कार से देवरिया से घर आ रहे थे। कार में उनके साथ बगल की सीट पर एक अन्य व्यक्ति सवार थे।देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर नरौली भिखम मोड़ के पास अचानक कार का पिछला टायर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। बेकाबू कार सड़क किनारे खड़ी ट्राली में भिड़ गई। जोरदार टक्कर से कार में सवार दोनों लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उमेश राय को तो स्थानीय लोगों ने गाड़ी से बाहर निकाल लिया, मगर बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति का आधा शरीर बुरी तरह से कार में दब गया था। कुछ देर तक सांस चलती रही, लेकिन तत्काल मदद न पहुंचने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के अथक प्रयास के बाद वाहन का कुछ हिस्सा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि मृतक की जेब से मिले एटीएम कार्ड पर जयराम दुबे अंकित है। वह बिहार का बताया जा रहा है। उम्र करीब 55 वर्ष होने का अनुमान है। अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। उधर फरदहां बारी में भी बाइक के आगे अचानक नीलगाय आने से रामू 25 गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें