फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना खाकर दूसरों के लिए लड़े, वह अधिवक्ता: जिला जज

विज्ञापन
जिला जज के विदायी अवसर पर उपस्थित अधिवक्ता। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
देवरिया ने दिया भरपूर प्यार : जिला जज
विज्ञापन

विदाई समारोह में भावुक हुए जिला जज बोले बहुत मिला प्यार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। स्थानांतरित जिला जज अरुण कुमार मिश्र को शुक्रवार को विदाई दी गई। अधिवक्ता सभागार में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना की तो उन्होंने यहां मिले प्यार को कभी न भुला पाने की बात कही।
विज्ञापन

विदाई समारोह में जिला जज अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि सात महीने कार्यकाल में अधिवक्ताओं और वादकारियों से भरपूर प्यार मिला है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अपना खाकर दूसरों के लिए लड़ने वाला अधिवक्ता होता है। इसीलिए समाज में अधिवक्ता को विशिष्ट स्थान मिलता है। एमएलसी रामसुंदर दास ने कहा कि व्यक्ति की पहचान अपने आचरण और व्यवहार से होती है। कम समय में जिला जज ने अधिवक्ताओं और वादकारियों के दिलों पर राज किया। स्थानांतरण तो सरकारी नौकरी की प्रक्रिया है। संघ के अध्यक्ष सुशील मिश्र और कार्यकारिणी के सदस्यों ने उन्हें शाल ओढ़ा और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडीजे देवेंद्र सिंह, धरनीधरन ओझा, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष बृजबांके तिवारी, पूर्व अध्यक्ष श्रीराम तिवारी, सिंहासन गिरी, शेषनाथ तिवारी, सुभाष चंद्र राव, मनोज मिश्र, विद्यासागर मिश्र, भोलानाथ कुशवाहा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें