फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्या की सूचना पर हड़कंप, कई थानों की पहुंची फोर्स

विज्ञापन
बघौचघाट के मोतीपुर में मृत गाय को दफन किया गया। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
गोहत्या की सूचना पर हड़कंप, कई थानों की पहुंची फोर्स
विज्ञापन

घंटों गांव में जमे रहे एडीएम-एएसपी सहित भारी फोर्स
कड़ी सुरक्षा में मृत गाय को कराया दफन, दूसरे का हुआ उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट। थानाक्षेत्र के मोतीपुर गांव में शुक्रवार को गोहत्या की सूचना पर हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों के साथ कई थानों की फोर्स गांव में जुट गई। मौके पर एक गाय मृत हाल में मिली, जबकि दूसरी बीमार थी। गहमागहमी के बीच मृत गाय को दफन कराया गया। वहीं बीमार गाय को इलाज के बाद गोशाला को सुपुर्द कर दिया गया। गाय की मृत्यु कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर में किसी ने देवरिया पुलिस को सूचना दी कि गांव के कब्रिस्तान में किसी ने गाय को मारकर फेंक दिया है। गोहत्या की सूचना प्रसारित होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। शुक्रवार का दिन होने के चलते प्रशासन की बेचैनी और बढ़ गई। आनन-फानन में एडीएम प्रशासन राकेश कुमार पटेल, एएसपी शिष्यपाल, एसडीएम सदर दिनेश मिश्र, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय सहित बघौचघाट, तरकुलवा, रामपुर कारखाना थाने की पुलिस और क्यूआरटी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के दौरान कब्रिस्तान से दूर सड़क पर एक गाय मृत हाल में पड़ी थी। पुलिस ने गड्ढा खोदकर दफ़ना दिया। दूसरी गाय बीमार हालत में एक खेत में पड़ी थी। पशु चिकित्सकों से इलाज कराकर एक गोशाला मालिक को सौंप दिया। एएसपी शिष्यपाल सिंह ने बताया कि गाय के मरने की सूचना मिली थी, जिसे दफन करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें