फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ सिटी बनी निष्ठा, सलेमपुर भेजे गए वरूण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ सिटी बनीं निष्ठा, सलेमपुर भेजे गए वरुण
विज्ञापन

10 दरोगा बनाए गए चौकी इंचार्ज, एक को भेजा गया कोतवाली
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए एसपी ने सीओ और उप निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदला है। शहर की जिम्मेदारी बरहज की सीओ निष्ठा उपाध्याय को मिली, जबकि सीओ सिटी वरुण मिश्र को सलेमपुर भेजा गया है। इसके अलावा 11 दरोगाओं का भी फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

जिले के भौगोलिक स्थिति से रूबरू होने के बाद एसपी अपने विभाग को व्यवस्थित करने में जुटे हैं। काफी दिनों से एक स्थान पर जमे सीओ और दरोगाओं का फेरबदल शुक्रवार की रात किया। सलेमपुर के सीओ सीताराम को भाटपाररानी, भाटपाररानी में तैनात दिनेश यादव को रुद्रपुर और रुद्रपुर में तैनात सीओ अंबिका राम को बरहज का सीओ बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात सारनाथ सिंह को डीसीआरबी प्रभारी, करौंदी चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार को सदर कोतवाली, जितेंद्र तिवारी को पुलिस लाइन से करौंदी चौकी इंचार्ज, डॉ. शिवेंद्र को पुलिस लाइन से बैतालपुर चौकी इंचार्ज, जिलेदार यादव को पुलिस लाइन से सलेमपुर के नवलपुर चौकी इंचार्ज, संजय सिंह को पुलिस लाइन से हेतिमपुर चौकी इंचार्ज, अंगद कुमार और विजय यादव को पुलिस लाइन से गौरीबाजार थाना, राजकुमार को पुलिस लाइन से भटनी कस्बा चौकी इंचार्ज, गुफरान खान को पुलिस लाइन से चौकी इंचार्ज घांटी, चंद्रकला यादव को पुलिस लाइन से महिला भी तैनात किया गया है। अभी और फेरबदल होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें