फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया क्रिकेट अकादमी ने जीती जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 11 Nov 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय जनपदीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में हुआ। इसका फाइनल मैच सोमवार को देवरिया क्रिकेट अकादमी और देवरिया छात्रावास के बीच खेला गया। इसमें देवरिया क्रिकेट अकादमी छह विकेट से विजयी रही। विजयी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन और विशिष्ट अतिथि जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डाॅ. संजय कानोडिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। फाइनल मैच देवरिया छात्रावास और देवरिया किक्रेट अकादमी रजला रोड के बीच खेला गया, जिसमें देवरिया छात्रावास के कप्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
देवरिया छात्रावास की टीम 15 ओवर में 107 रन बनाकर आउट हो गई। देवरिया छात्रावास की ओर से राजर्ष ने दो चौके और पांच छक्के की मदद से 15 गेदों में 42 रन बनाए। सौरभ पटेल ने छह चौकों की मदद से 32 रन और लोकेश शुक्ला ने 22 रन का योगदान दिया। देवरिया क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मानस चौहान ने हैट्रिक सहित कुल पांच विकेट लिए।
विज्ञापन

वहीं विकास ने दो विकेट, वारिस ने एक विकेट प्राप्त किया। 108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया क्रिकेट अकादमी की टीम ने 14 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 108 रन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया, जिसमें अल्तमश ने छह चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन, शेखर साहनी ने 15 रन, सुंदरम दुबे ने 13 और दिलीप ने 12 रन का योगदान दिया।
देवरिया छात्रावास की ओर से गेंदबाजी करते हुए सूर्यांश और वेद ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। विजयी खिलाड़ियों के खाते में नकद पुरस्कार खेल विभाग भेजेगा। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, स्टेडियम के प्रशिक्षक अवधेश यादव, गिरीश सिंह लालू सिंह यादव, विजय कुमार पाल, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी राघवेंद्र सिंह, शाने हबीब, रणजीत चौहान, रफीउल्लाह अंसारी, कृष्णा पांडेय, डीसीए कोषाध्यक्ष नागेन्द्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें