सलेमपुर। फरवरी में राजस्व से संबंधित शिकायतों के निस्तारण को लेकर जारी आईजीआरएस की रैंकिंग में तहसीलों का प्रदर्शन सामने आया है। जिसमें सदर देवरिया और सलेमपुर तहसील ने बेहतर कार्य किया है। फरवरी माह की रैंकिंग में सदर देवरिया और सलेमपुर तहसील ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि भाटपार रानी दूसरा, रुद्रपुर तीसरा और बरहज चौथे स्थान पर रही।
जिले की अन्य तहसीलों की बात करें तो बरहज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकीं और रैंकिंग में पीछे रह गईं। वहीं रुद्रपुर तहसील ने इस बार अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए जिले में तीसरे स्थान प्राप्त किया है। जबकि भाटपार रानी दूसरा स्थान पर है। दरअसल, आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से जनता द्वारा की गई शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर हर माह तहसीलों की रैंकिंग तय की जाती है।
इसमें यह देखा जाता है कि शिकायतों का निस्तारण कितनी तेजी और पारदर्शिता के साथ किया गया है। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि फरवरी माह में सलेमपुर तहसील ने समयबद्ध तरीके से अधिकतर शिकायतों का समाधान कर अपनी कार्यशैली का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसका श्रेय तहसील के हर छोटे बड़े कर्मचारियों और अधिकारियों का है।