खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, एक सप्ताह बाद मां को पता चला तो दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक गांव की युवती को लेकर नासिक पहुंच गया है। एक सप्ताह पहले वह भोर में युवती को लेकर भाग निकला। जानकारी होने के बाद युवती की मां ने तहरीर दी। पुलिस गांव के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती और गांव का युवक 26 मई को भाग निकले। नासिक में रह रहे गांव के दो युवक जब एक सप्ताह बाद गांव आए तो बताए कि युवक और युवती नासिक पहुंचे हैं। इसके बाद युवती की मां ने रविवार को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि गांव के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लोकेशन ट्रेस कर धर-पकड़ की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों को जल्द ढूंढ़ निकालेगी।