फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला छात्रा का शव

Tue, 04 Jun 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन चलाने पर परिवार वालों से हुई थी कहासुनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के बड़का गांव की एक युवती का शव सोमवार को कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे से लटका मिला। परिजन आनन-फानन उसे उतारकर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बड़का गांव निवासी सर्वजीत यादव की पुत्री चुलबुल (19) सुबह कमरे से बाहर नहीं निकली। कुछ देर तक उसके बाहर नहीं निकलने पर मां कमरे में गई तो वह अवाक रह गई। चुलबुल को फंदे से लटका देख वह दहाड़ें मारने लगी। आसपास के लोग भी जुट गए। लोगों के अनुसार, चुलबुल मोबाइल पर ज्यादा व्यस्त रहती थी। इसको लेकर परिजनों से कहासुनी हुई थी। हालांकि, चुलबुल की मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं थीं। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि चुलबुल को परिजन संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के लिए ले आए थे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें