भाटपाररानी। जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए तुरैहा समाज के लोगों ने सोमवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन प्रदर्शन किया ।अंत में उन्होंने तहसीलदार धीरज यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तुरैहा जाति का अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार तुरैहा ने कहा कि जिले के सभी तहसील क्षेत्र में तुरैहा समुदाय बड़ी संख्या में निवास करता है। पूर्व में इनका अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र जारी होता रहा है। लेकिन इधर कुछ वर्षो से तहसील प्रशासन द्वारा तुरैहा जाति को पिछड़ी जाति बता कर जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। तुरैहा समुदाय के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है। मांगे पूरी न होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है।इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष धीरेंद्र तुरैहा, सुग्रीव कुमार, नेबुलाल प्रसाद, सुनील तुरैहा, भैरव तुरैहा, बलिस्टर, लालबिहारी, सागर, विजय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।