फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बांग्लादेश के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिन्दुओं के नरसंहार के विरोध में सुभाष चौक पर पुतला फूंकते हिन्दूवादी संगठनों के
विज्ञापन
देवरिया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। सुभाष चौक पर एकत्रित होकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से कूटनीतिक हस्तक्षेप करने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के जिहादियों की ओर से की गई बर्बर जिहादी हिंसा के खिलाफ बांग्लादेश सरकार पर कार्रवाई का दबाव बनाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने हिंदू विरोधी हिंसा पर रोक लगाने, अपराधियों को सजा देने और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के लिए भय और शोषणमुक्त वातावरण बनाने पर जोर दिया। गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं और उनके निशाने पर हिंदुओं के मंदिर, व्यावसायिक केंद्र, महिलाएं, संपत्ति, शासकीय कर्मचारी, पत्रकार ही रहते हैं। प्रांत उपाध्यक्ष उपेंद्र शाही ने कहा कि एक सामान्य हिंदू श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाया गया।
कार्यक्रम को प्रांत संयोजक बजरंग दल दुर्गेश राव, जिला संयोजक सौरभ, जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने भी संबोधित किया। संचालन जिला मंत्री राम सिंह ने किया। विरोध प्रदर्शन में मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी संयोजिका पूनम सिंह, पूनम मिश्रा, संध्या श्रीवास्तव, वंशराज पांडे, भरत अग्रवाल, तारकेश्वर शाही, अंकुर सिंह, गौरव, सुमन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें