खुखुंदू। थाना क्षेत्र के डुमरिया लाला गांव से एक बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे एक 22 वर्षीय युवक को कुछ मनबढ़ों ने बभनौली मोड़ के पास घेरकर पिटाई कर दी। घटना रविवार की रात 11.30 बजे की बताई जा रही है।
आरोप है कि मनबढ़ों ने उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बुधवार को मझवलिया और शेरवां बभनौली के छह नामजद समेत अन्य कई अज्ञात के खिलाफ बलवा, रास्ते में घेरकर मारपीट, तोड़फोड़ सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। खुखुंदू क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार तिवारी का बेटा आदित्य तिवारी रविवार की रात डुमरिया लाला एक बर्थडे पार्टी में गया था। आरोप है कि लौटते समय आदित्य शेरवां बभनौली गांव होते हुए खुखुंदू चौराहा-गड़ेर मार्ग पर बभनौली मोड़ के पास मझवलिया और शेरवां बभनौली गांव के युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।
पिता कृष्ण कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी पन्ने लाल यादव, पुत्र रामेश्वर यादव, तबरेज अंसारी पुत्र फजीहत, विपुल कुशवाहा पुत्र प्रमोद कुशवाहा, आनंद शैनी पुत्र श्रवण शैनी, गुलशन यादव पुत्र अज्ञात और शेरवां बभनौली निवासी गोविंद पुत्र रामाशीष समेत अन्य कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज की है। प्रभारी थानेदार एसएसआई जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि पुराने विवाद में आदित्य पर हमला होने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक के पिता की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। संवादॉ