फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू नदी में हुआ सीमांकन जल्द होगा बालू खनन का टेंडर

Tue, 30 Dec 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी में बालू खनन का पट्टा दिए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए नदी के बीच देवरिया और बलिया जिले की सीमा तय की गई है। देवरिया जिले के भागलपुर व छित्तूपुर गांवों के सामने सरयू नदी में बालू खनन के लिए खनन विभाग ने शासन से स्वीकृति मांगी है। मंजूरी मिलते ही बालू खनन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर मंगलवार को खनन विभाग व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरयू नदी में बलिया-देवरिया जिलों की सीमा को चिह्नित कराया। नाव पर रस्सी बांधकर नदी के बीच सीमा बिंदुओं को चिह्नित किया गया।
इस दौरान खनन विभाग के गिरिश चंद्र वर्मा, कानूनगो साहब, लेखपाल अशोक पांडेय तथा ग्राम प्रधान लालमोहन प्रसाद मौजूद रहे। खनन अधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सीमांकन रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलते ही बालू खनन के लिए टेंडर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें