आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया।
आम आदमी पार्टी ने बीएचयू के कुलपति की बर्खास्तगी की मांग को लेकर शुक्रवार को धरना दिया। पार्टी नेताओं का कहना था कि कुलपति एक विशेष विचारधारा को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। उनके इशारे पर एबीपीवी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आप के नेताओं पर हमला किया है। राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को दिया।
संगठन के कार्यकर्ता शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। जिला संयोजक आरएस राय ने कहा कि विश्वविद्यालयों को शिक्षा और संस्कार का मंदिर माना जाता है, लेकिन काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। शांतिपूर्वक धरना दे रहे आप नेताओं पर कुलपति के इशारे पर हमला किया गया। यहां तक की युवतियों को नहीं बख्शा गया। कुलपति ने विश्वविद्यालय की छवि खराब कर दी है।