अहिरौलीलाला गांव में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के नेता डॉ. पीएल पुनिया ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उसे दलित विरोधी बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण के साथ हुआ। इस दौरान लोगों ने बौद्ध भिक्षुओं को माला देकर स्वागत किया।
डॉ. पीएन पुनिया ने कहा कि किसी भी सरकार का काम बोलता है, उनके मंत्री नहीं। दो सालों में भाजपा ने जो कार्य किया है। उससे पता चला कि वह दलित, किसान और गरीब विरोधी है। जनता सब जानती है, कुछ बताने की जरूरत नहीं है। भाजपा की जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं। उसका लाभ केवल पूंजीपतियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए समाज बड़ा है, राजनीति नहीं। सामाजिक मुद्दों पर तो सभी दलों को एक होकर हामी भरनी चाहिए। तेजी से बढ़ रही सामाजिक बुराइयों को समाज के लोग एक होकर दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे समाज के अगुआ थे। सामाजिक और जातिय आधार पर आपस में लोगों के बीच किसी भी प्रकार का कोई भेद भाव नहीं होना चाहिए। सभी राजनीतिक दलों के नेता डॉ. अंबेडकर की गुणगान करते हैं। लेकिन उनके बताए रास्ते पर नहीं चलते हैं।
उन्हाेंने अंबेडकर मूर्ति के चारो ओर बाउंड्रीवाल कराने की घोषणा की। इस दौरान महेंद्र मोहन तिवारी, विजयपाल गौतम, विजय लक्ष्मी गौतम, राजू गुप्ता, दीनदयाल प्रसाद, रामनाथ विद्रोही, त्रिभुवन मिश्र, पूर्णमासी प्रसाद, मोहनलाल, गोरखलाल, मुक्तिनाथ, हरेन्द्र, बबलू पासवान, अशोक कुमार, राकेश कुमार, ब्रजेश, हीरा प्रसाद, डा. दिलीप मिश्र आदि रहे।