सलेमपुर। आंबेडकर जयंती पर नगर पंचायत मझौली राज के सभासदों ने मुख्य चौराहे का नामकरण आंबेडकर चौक करने तथा वहां भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है। इस संबंध में कई सभासदों ने संयुक्त रूप से प्रस्ताव तैयार कर नगर पंचायत प्रशासन को सौंपा है।
मझौली राज के वार्ड नंबर 13 के सभासद विकास कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आंबेडकर जयंती के अवसर पर छळ सभासदों ने नगर प्रशासन को पत्रक सौंपा। पत्र में सभासदों ने कहा कि बोर्ड की बैठक में मुख्य चौराहे का नामकरण आंबेडकर चौक किए जाने के साथ ही वहां आकर्षक ढंग से प्रतिमा स्थापित कर स्थल का समुचित सुंदरीकरण भी कराया जाए, जिससे यह स्थान नगर की पहचान बन सके। संवाद