फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाजार में ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ी

Mon, 17 Nov 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर में गर्म कपड़ा की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
देवरिया। ठंड बढ़ने लगी है। इसके चलते बाजार में उलेन कपड़ों की मांग बढ़ गई है। इससे दुकानदारों में इस वर्ष अच्छे व्यवसाय की उम्मीद से उत्साह है।
विज्ञापन


दीपावली के बीतने के बाद मौसम में ठंड बढ़ने लगी है। शुरुआत में मोटे कपड़े से काम लोगों ने चलाया, पर अब स्वेटर और टोपी की जरुरत महसूस होने लगी है। इसके चलते लोग गरम कपड़ों के बाजार में गर्माहट बढ़ गई है। आम दुकानों के अलावा बड़े शोरूम में गरम कपड़ों के खरीदार बढ़ गए हैं। मालवीय रोड, राघव नगर हनुमान मंदिर के अलावा रामलीला मैदान के तिब्बत मार्केट में भी बाजार भी में ऊलेन कपड़ों के खरीदार बढ़ गए हैं।
इसके अलावा ब्रांडेड शोरूम और माल व मार्ट में भी ग्राहकों की भीड़़ लग रही है। अभी सबसे अधिक मांग स्वेटर, टोपी और शॉल की है। कुछ ग्राहकों का रुझान जैकेट की ओर भी है। मालवीय रोड के एक दुकानदार ने बताया कि पुरुष के अलावा महिलाओं के लिए आकर्षक जैकेट की ग्राहकों के बीच भारी मांग है। वहीं तिब्बत मार्केट में भी ऊलेन कपड़ों के खरीददार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के राघव नगर निवासी जयशिव ने बताया कि मौसम में ठंड बढ़ने से गरम कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है। शहर में बड़े ब्रांड के शोरूम खुल गए हैं। इसलिए जरूरत के कपड़ों को इन्ही में से किसी जगह से खरीदना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें