बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। सोहनपुर अहिरौली बघेल मार्ग से बनकटा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर तक जाने वाली सड़क की सूरत जल्द बदलेगी। 34.64 लाख से सड़क को सीसी मार्ग बनाया जाएगा। यहां नाली का निर्माण कराया जाएगा।
त्रिगुणनानंद जनता इंटर काॅलेज से बनकटा बाजार को जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर हालत में है। बरसात के दिनों में सड़क पर जगह-जगह जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भाजपा नेता राहुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोग इस सड़क को बनवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर से मांग किए थे।
क्षेत्रीय विधायक ने इसके निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव भेजा था। इस पर 300 मीटर सीसी मार्ग और नाली के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। सड़क निर्माण के लिए कुल लागत 34 लाख 64 हजार में से 17 लाख 32 हजार रुपये भी आवंटित हो चुका है। इस संबंध में विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने बताया कि प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।