फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग

Sun, 13 Sep 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के भटनी-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित सलेमपुर जंक्शन की लगातार हो रही उपेक्षा पर चिंता जताते हुए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को सात सूत्री मांगों का पत्रक भेजा गया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से दिए गए पत्रक में कई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के साथ यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई है।
पत्रक में 11055/11056 गोदान एक्सप्रेस, 19489/19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस और 11081/11082 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस का ठहराव सलेमपुर जंक्शन पर करने की मांग की गई।
इसके अलावा भटनी-बरहज के बीच चलने वाली यात्री ट्रेन को सिवान तक चलाने और भटनी-थावे रेल लाइन को चालू करने की मांग रखी गई।
लोगों ने सलेमपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर आने-जाने के लिए ओवरब्रिज के नीचे से रास्ता बनाने तथा प्लेटफार्म नंबर एक पर आने-जाने के लिए अस्पताल के सामने से सड़क बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रक सौंपने वालों में सुधाकर गुप्ता, बीरबल यादव, परमानंद, बहादुर प्रसाद, ईश्वर प्रसाद और समीर अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें