फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धान क्रय केंद्र खुलवाने की मांग

Mon, 01 Dec 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। चनुकी मोड़ स्थित एसएमआई गोदाम पर इस बार धान क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। क्षेत्र के किसानों ने एसडीएम को पत्रक देकर तत्काल धान क्रय केंद्र खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि हर बार चनुकी मोड स्थित हाट शाखा पर धान क्रय किया जाता था। इस बार उसे समाप्त कर दिया गया है। इसके चलते किसानों को कम दाम पर बिचौलियों के हाथों बेचना पड़ेगा।
एसडीएम को दिए गए पत्रक में कहा गया है कि लार ब्लाॅक के किसानों का धान हर बार चनुकी मोड स्थित गोदाम पर खरीदा जाता था लेकिन इस बार वहा क्रय केंद्र समाप्त कर दिया गया है। लोगों ने तत्काल धान क्रय केंद्र खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों ने पत्रक में कहा है कि पांच दिसंबर तक क्रय केंद्र नहीं खोला गया तो सभी किसान छह दिसंबर को राम जानकी मार्ग पर धान रख कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर पंकज सिंह, रोशन कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह, अरुण कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, केशव, रमेश यादव, रामभवन शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें