फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जांच के लिए समय बढ़वाने की मांग, डीएम ने किया इन्कार

Mon, 20 Apr 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। लक्ष्मीपुर गांव निवासी अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत प्रकरण में चल रही मजििस्ट्रयल जांच का समय बढ़वाने के लिए अधिवक्ता पक्ष के लोग सोमवार को डीएम दिव्या मित्तल से मिले।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का तर्क था कि जांच टीम ने विरोधी पक्ष के अधिक लोगों का बयान दर्ज किया है। जबकि अधिवक्ता पक्ष के परिवार के लोगों का बयान दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि, डीएम ने समय सीमा बढ़ाने से इन्कार कर दिया।
लक्ष्मीपुर निवासी और तहसील बार संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के मौत प्रकरण में सोमवार को गांव के सगे पटीदार और अन्य लोग जनता दर्शन में डीएम दिव्या मित्तल से मिले।
विज्ञापन

सभी ने मजििस्ट्रयल जांच में बयान दर्ज कराने के लिए समय बढ़ाने की मांग की। उनका कहना था कि हत्यारोपियों के पक्ष में उनके सगे लोगों का बड़ी संख्या में बयान दर्ज हुआ है। कर्मकांड के कारण अधिवक्ता के समर्थन में ज्यादातर लोग बयान दर्ज कराने से वंचित रह गये हैं। इस मौके पर मुन्ना सिंह, छोटू सिंह, हर्ष सिंह, दुर्गेश सिंह, विशाल सिंह, चंदन सिंह, गुड्डन सिंह, संस्कार सिंह मौजूद रहे।
अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की पत्नी सत्यावती सिंह का कहना है कि चकनाली पर सड़क बनाए जाने का उनके पति विरोध कर रहे थे। इस दौरान हुए हंगामा के चलते ही उनकी मौत हुई है। जांच रिपोर्ट पर पूरा भरोसा है।
हालांकि, सोमवार को जनता दर्शन में डीएम दिव्या मित्तल से मुलाकात के बाद भी जांच का समय नहीं बढ़ाया जा सका। इससे लोगों को बयान दर्ज न करा पाने का मलाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें