फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टीईटी से छूट देने की मांग

Mon, 08 Dec 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। टीईटी प्रकरण को लेकर शिक्षक समुदाय में बढ़ती बेचैनी के बीच उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल रविवार को बरपार स्थित सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के पैतृक आवास पहुंच उन्हे ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से टीईटी से छूट के मुद्दे पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मणि त्रिपाठी तथा संयुक्त मंत्री ऋषिकेश जायसवाल ने किया। मुलाकात के दौरान टीईटी प्रकरण के कानूनी पहलुओं, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और शिक्षक हितों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को लेकर गहन चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने सांसद के समक्ष शिक्षकों की व्यथा रखते हुए कहा कि लंबे समय से यह मामला लंबित रहने के कारण हजारों शिक्षकों का भविष्य अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है।
सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने ज्ञापन लेने के बाद मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे इस विषय को केंद्र और राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की मजबूती के लिए शिक्षकों का मनोबल बनाए रखना आवश्यक है और उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक पहल की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि जल्द न्यायिक एवं प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षकों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी संदीप कुमार द्विवेदी, संजय कुमार मिश्रा, सूर्यकांत, संजय सिंह, आलोक सिंह, निर्भय, विनोद कुमार मिश्रा, सफीक अहमद, सुभाष यादव, शरद कुमार माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें