देवरिया। सलेमपुर की विधायक व प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने केंद्रीय गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर सलेमपुर में कैंसर अस्पताल खोले जाने की मांग की है।
राज्यमंत्री ने कहा है कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए पत्र लिखा गया है। ब्यूरो