फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पंचायत भवन में चोरी कार्रवाई की मांग

Thu, 15 Jan 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। मुंडेरा इमिलिया गांव में स्थित पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोर कंप्यूटर सिस्टम सहित करीब एक लाख रुपये से अधिक के सामान चुरा ले गए। जानकारी के बाद प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के मुंडेरा इमिलिया गांव में पंचायत भवन है। ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी के अनुसार, 12 जनवरी की रात को चोर पंचायत भवन का ताला तोड़कर सामान उड़ा ले गए। अगले दिन लोगों ने ताला टूटा हुआ देखकर शोर मचाया।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर अंदर देखा तो कंप्यूटर सेट, इनवर्टर, बैट्री सहित सारा उपकरण चोरी हो गया था। सीसीटीवी कैमरा को तोड़कर चोर उसका कंट्रोलर भी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दुर्गावती देवी ने पुलिस को सूचना देने के बाद थाने पर जाकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें