फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. दिलीप यादव को मिली सपा की जिले की कमान

विज्ञापन
सपा के नए जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नौ जिलों के अध्यक्षों का नाम घोषित किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को देवरिया समेत प्रदेश के नौ जिलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव के बेटे डॉ. दिलीप यादव को जिले की कमान दी गई है।
विज्ञापन

विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में भी मिली असफलता के बाद पिछले साल सपा अध्यक्ष ने सभी कमेटियों को भंग कर दिया था। कई पूर्व अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी भी जिलाध्यक्ष बनने की होड़ में शामिल हो गए थे। अपने आकाओं से सपा अध्यक्ष तक पैरवी कराने में लगे थे। उनको यह उम्मीद भी थी कि उनका निशाना सही लग रहा है। तमाम नेता तो आश्वस्त थे कि जिले की कमान राष्ट्रीय अध्यक्ष उनको ही सौंपेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोमवार को प्रदेश के नौ जिलों के अध्यक्ष के नाम की घोषणा हुई। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव के बेटे डॉ. दिलीप यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा से लाइन में लगे नेताओं को झटका लगा है। क्योंकि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की अपेक्षा वे काफी सक्रिय रहते हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें