खामपार। दीपराज सिंह को भाटपार रानी का नया एसडीएम बनाया गया है। अभी वे सलेमपुर में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात थे। भाटपार रानी में तैनात रहे एसडीएम रत्नेश तिवारी के प्रशिक्षण पर जाने के बाद सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम दीपराज सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करना और जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।