फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में जलाए दीप

Wed, 02 Nov 2016 10:37 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
शहीदों के सम्मान में परमार्थी पोखरा बुधवार की शाम को दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। - फोटो : अनूप तिवारी
विज्ञापन
देवरिया (ब्यूरो)। शहीदों के सम्मान में परमार्थी पोखरा बुधवार की शाम को दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। रोटरी क्लब देवरिया गौरव और इनरव्हील क्लब के सदस्य पोखरे पर पहुंचे और शहीदों के सम्मान में दीप जलाए।
विज्ञापन


इन दीपों को घाट की सीढ़ियों पर तो रखा ही गया साथ में पानी में भी बहाया गया। इससे पूरा वातावरण जगमग-जगमग करने लगा। रोटरी क्लब देवरिया गौरव के सदस्य और इनरव्हील क्लब की महिला सदस्यों ने शहीदों के सम्मान में दीप जलाने का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी क्लब गौरव के अध्यक्ष संजय अरोरा, सचिव कासिम मेहंदी और संयोजक हिमांशु कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं, बच्चों और गौरव के सदस्यों ने भारतीय सैनिकों के बलिदान और शौर्य के प्रति अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम संयोजक हिमांशु कुमार सिंह ने कहा कि आज का दीपदान शहीदों के सम्मान के लिए रखा गया था। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक विपरीत मौसम और परिस्थितियों के बावजूद सीमा की सुरक्षा करते हैं। सचिव कासिम ने कहा कि भारत वीरों की भूमि है। हमारी सेना आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। राजन तिवारी आदि ने देशभक्ति गीत सुनाए।
विज्ञापन


इस मौके पर इनरव्हील क्लब की माया सिंह, सुमन शुक्ला, सुनैना गोयल, कुसुम जायसवाल, प्रेमा केडिया, माया त्रिपाठी, रेखा बरनवाल, अमित जायसवाल, गोपाल कृष्ण रामू, रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें