फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोर्ट में अमिताभ ठाकुर की रिमांड पर हुई बहस

Fri, 30 Jan 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ लखनऊ में दर्ज मामले में शुक्रवार को लखनऊ के सीजेएम कोर्ट में रिमांड पर बहस हुई। इसमें कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ सीजेएम कोर्ट में अमिताभ ठाकुर को रिमांड पर बुलाने को लेकर अधिवक्ता दीपक कुमार ने बहस किया। उन्होंने अमिताभ ठाकुर की व्यक्तिगत उपस्थिति की मांग की। कोर्ट द्वारा देवरिया और वाराणसी की कोर्ट द्वारा दी गई जमानत के आदेश के संबंध में मांगी गई आख्या के बदले दोनों कोर्ट द्वारा जारी आदेश की ऑनलाइन प्रति को कोर्ट में उपलब्ध कराया। इस पर कोर्ट ने सुनवाई की। लखनऊ सीजेएम कोर्ट ने बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें