फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में घायल युवक की माैत

Fri, 12 Dec 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के नोनापार गांव में हुई मारपीट में घायल युवक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में रविवार को भृगुराशन यादव और मन्नू यादव के परिवार के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। इसमें भृगुराशन पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से जितेंद्र यादव की पिटाई कर दी थी। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली है। प्राथमिकी में दर्ज धारा को हत्या में बदलने का काम चल रहा है। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें