फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पशुओं को ठंड से बचाव के लिए करें विशेष प्रबंध

Fri, 12 Dec 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार वैश्य ने पशुपालकों से अपने पशुओं की विशेष देखभाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तापमान में गिरावट से पशुओं में बीमारियां बढ़ने, दूध उत्पादन घटने और नवजात बच्चों की वृद्धि रुकने का खतरा रहता है। इस मौसम में पशु-पक्षियों को खुले में रखने से बचें। पशु शेड के रोशनदान, दरवाजों और खिड़कियों को टाट या बोरे से ढककर ठंडी हवा को रोके। बाड़े में गोबर-मूत्र निकास की उचित व्यवस्था करें और जलभराव न होने दें। बिछावन में पुआल, लकड़ी का बुरादा या गन्ने की खोई का प्रयोग करें ताकि नमी और सीलन न हो। साथ ही पशुओं को संतुलित आहार देने तथा खली, दाना व चोकर की मात्रा बढ़ाने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें