फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से हुई थी बृद्ध दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहर खाने से हुई थी वृद्ध दंपती की मौत
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुई मौत की वजह, बिसरा सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भगवतीपुर गांव निवासी वृद्ध दंपती की मौत जहर खाने से ही हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों का बिसरा सुरक्षित रखवा लिया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव गांव ले जाया गया। गंडक नदी के पटनवा पुल पर अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में हिरासत में लिए गए बेटे ने चिता को आग लगाई।
सदर कोतवाली के भगवतीपुर गांव निवासी झुन्नू प्रसाद (85) और उनकी पत्नी ब्रह्मदेइया देवी (80) ने बुधवार की शाम परिवारवालों के उत्पीड़न से आजिज आकर जहर खा लिया था। बेटा रामबिहारी दोनों को जिला अस्पताल ले गया। पहले झुन्नू और थोड़ी देर बात ब्रह्मदेइया ने दम तोड़ दिया। रामबिहारी माता-पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी में लगा था सदर कोतवाली के ही खोराराम गांव निवासी बेटी सुरसती देवी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। बृहस्पतिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों का बिसरा सुरक्षित करा लिया है। पोस्टमार्टम के बाद एक साथ दोनों शव गांव ले जाया गया। वहां से तैयारी के बाद रामपुर कारखाना के पटनवा पुल पर शव का अंतिम संस्कार कराया गया। हिरासत में लिए गए बेटे रामबिहारी ने चिता को आग लगाई। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसमें जहर खाने से मौत की बात बताई गई है। वृद्ध दंपती के शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे-बहू और पोते पर केस दर्ज
देवरिया। वृद्ध दंपती की जहर खाने से हुई मौत के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने बेटे, बहू और पोते के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक दंपती की बेटी की तहरीर पर किया है। सदर कोतवाली के खोराराम चमटोली निवासी सुरसती देवी पत्नी हरी चौहान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका मायका भगवतीपुर गांव में है। भाई रामबिहारी माता और पिता को प्रताड़ित करता था। इससे आजिज आकर दोनों ने जहर खाकर जान दे दी। तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक दंपती के बेटे रामबिहारी, बहू सुखिया और पोते बलवंत के खिलाफ हत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने रामबिहारी को हिरासत में ले लिया। इस बाबत सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर बेटे को हिरासत में लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि झुन्नू प्रसाद के तीन बेटे और चार बेटियां हैं। एक बेटे की मौत हो चुकी है। दूसरा दुबई में और तीसरा रामबिहारी घर पर रहता है। चार बेटियां क्रमश: बतासी देवी, मुन्नी देवी, सुरसती और रीता देवी हैं। चारो की शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर की बेटी सुरसती की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई थी। माता-पिता की मौत पर मोर्चरी और पोस्टमार्टम हाउस पर जुटी बेटियां काफी दुखी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें