संदिग्ध हाल में वृद्ध की मौत
देवरिया। शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित शराब की दुकान के पास बृहस्पतिवार की आधी रात में वृद्ध का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जीआरपी ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली के देवरिया खास मोहल्ला निवासी कमालुद्दीन (59) अक्सर रेलवे स्टेशन रोड पर देर रात तक रहते थे और घर जाते थे। शव मिलने की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उनकी पाकेट से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त की और परिवारीजनों को सूचना दी।