बरात में जा रहे बाइक सवार की बोलेरो की चपेट से मौत
बरियारपुर/देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरुआडीह के पास शुक्रवार की रात बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरहज थाना क्षेत्र मोहाव गांव से शुक्रवार को बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के अमवा दुबे बरात जा रही थी। इसमें बाइक सवार जयप्रकाश कुशवाहा (55) पुत्र रामवृक्ष और अर्जुन जायसवाल (42) पुत्र बलराम जायसवाल बाइक से जा रहे थे। अभी बाइक सवार बरुआडीह गांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात बोलेरो की चपेट में आ गए। जयप्रकाश की मौत हो गई। वहीं अर्जुन का पैर फैक्चर हो गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जबकि मरे व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सड़क हादसे में पत्रकार घायल, रेफर
बरहज। नगर स्थित सूरदास कुटी के समीप बाइक सवार और कपरवार गांव निवासी पत्रकार गंगा प्रसाद पांडेय (70) को विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।
शनिवार को कपरवार निवासी गंगा प्रसाद पांडेय किसी काम से बरहज आ रहे थे। इसी बीच सूरदास कुटी के निकट विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्रामिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।