बर्खास्त प्रधानाध्यापिका पर पांच माह बाद दर्ज हुआ केस
बरियारपुर। फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करने एवं बर्खास्तगी के करीब छह माह बाद प्रधानाध्यापिका पर स्थानीय थाने में केस दर्ज किया गया है। रामपुर कारखाना विकास खंड के मेहरौनी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इशरावती देवी को पिछले साल फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने एवं जांच में सही पाए जाने पर बीएसए ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। तत्कालीन बीईओ डीएन चंद ने इस मामले तहरीर भी दी थी। करीब पांच माह बाद बरियारपुर थाने की पुलिस ने इस मामले में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ फर्जी व कूटरचित बीटीसी प्रशिक्षण अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षिका पर फर्जीवाड़े का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।