फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

देसही देवरिया। सड़क हादसे में घायल युवक की केजीएमयू में बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां, पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना के महुआडीह चौकी क्षेत्र के रामपुर गौनरिया चौराहे के पास मंगलवार की देर रात तीन बाइक की टक्कर में कुल पांच लोग घायल हो गए थे, जिसमें पिपरा नायक गांव उपेंद्र कुमार शर्मा (36) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। आर्थिक तंगी की चलते घर के लोग उपेंद्र को लेकर घर चले आए। यह देख गांव के लोग परेशान हो गए। गांव के लोगों और एक रिश्तेदार के सहयोग से करीब 57 हजार रुपये जुटाकर पीड़ित परिवार को दिया गया। परिजन इलाज के लिए उसे लेकर लखनऊ केजीएमयू पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता छोहाड़ी देवी, पत्नी रीना देवी का रो - रोकर बुरा हाल है। उपेंद्र के दो बेटे अंकुर शर्मा (15) व अर्जुन (10) एवं दो बेटियां सपना (12) व गीतांजलि (4) हैं। अपने पिता को खोकर सभी बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें