सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
मेहरौनाघाट। राम-जानकी मुख्य मार्ग पर सरेया गांव के समीप बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की सिवान सदर अस्पताल में बृहस्पतिवार की देर रात मौत हो गई। सोनहुला गांव निवासी सूबेदार बैठा का पुत्र राजा बैठा (19) सामान की खरीददारी करने गुठनी के तेनुआ मोड़ आया था।
बृहस्पतिवार देर शाम तेनुआ मोड़ से बाजार कर राजा घर वापस जा रहा था कि गुठनी मेहरौना मुख्य मार्ग पर सरेया गांव के समीप बिहारी मोड़ पर बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने राजा को गुठनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग सीवान सदर लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा। राजा की मां सुभावती देवी का रो-रो कर हाल बुरा है। उसके विलाप से गांव मुहल्ले के माहौल गमगीन है। राजा बहुत सरल स्वभाव तथा गांव के लोगो का प्रिय था। वह दो भाई व एक बहन में छोटा था।
बाइक की टक्कर से युवक घायल
बरहज। नगर स्थित रगरगंज मोड़ पर बाइक की टक्कर से नयानगर वार्ड निवासी जान मोहम्मद (18) घायल हो गया। लोगों ने घायल को इलाज के लिए भेजा। वह अपनी दुकान से घर जा रहा था। इसी दौरान बरहज की ओर से आ रही बाइक की चपेट में आ गया।