सोंदा गांव के पास सड़क हादसे में युवक की मौत
देवरिया। भोजन करने के बाद गांव के पास देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोमवार की रात में टहल रहा युवक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सदर कोतवाली के सोंदा गांव निवासी सूरज मिश्र (25) रात में करीब 11 बजे भोजन के बाद गांव के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब एक घंटे के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह खबर जब परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।